फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mandir me murder

मंदिर में मर्डर, पुजारी की अटैक से मौत

Sun, 09 Oct 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 09 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
mandir me murder
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 हसनपुर रजापुर गांव स्थित मंदिर में पूजा करने गए व्यापारी की तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बचाने की कोशिश में व्यापारी की पत्नी उसके ऊपर लेट गई। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात से गुस्साए लोगों ने व्यापारी का शव सड़क पर रखकर रोहटा रोड जाम कर दी। इस बीच, मंदिर में मर्डर की खबर सुनकर सदमे से भूरे खां मठ के महंत की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, व्यापारी पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उसकी सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी तैनात था, जो वारदात के दौरान गायब था।
विज्ञापन

सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव निवासी मनोज गुप्ता (38) का गांव में प्रोविजन स्टोर है। वह एक मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। शनिवार सुबह मनोज अपनी पत्नी प्रीति के साथ गांव के मंदिर में पूजा करने गए थे। प्रीति मंदिर परिसर स्थित पीपल के पेड़ की पूजा कर रही थीं और मनोज वहीं बैठे थे।  इस दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पिस्टल से मनोज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन

मनोज को चार गोली लगीं। लहूलुहान हालत में मनोज जमीन पर गिर पड़े। पति को बचाने के लिए प्रीति जान पर खेल गईं। वह गोली लगने की परवाह किए बगैर मनोज के ऊपर लेट गईं और शोर मचाने लगीं। इस पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मंदिर परिसर में वारदात की जानकारी लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन मनोज को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदमे में आए महंत
वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर भूरे खां मठ के सामने शव रखकर रोहटा रोड पर जाम लगा दिया। इस पर मठ के महंत सुभाष गिरि ने जाम लगाने की वजह पूछी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मनोज गुप्ता का मर्डर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सुनकर सदमे में आए महंत के सीने में दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

एक थप्पड़ के बदले ली जान
सीओ सरधना बृजेश सिंह ने बताया कि मनोज ने वर्ष-2013 में गांव के सुमित पुत्र जगबीर को थप्पड़ मार दिया था। सुमित के परिवार पर एक युवती को ले जाने का आरोप था। इसे लेकर गांव के दो पक्षों में खूनी संघर्ष भी हुआ था। इसमें सुमित समेत छह लोग जेल गए थे। इस दौरान नसीहत देते हुए मनोज ने सुमित को थप्पड़ मारा था। इससे नाराज सुमित ने उन्हें मारने की कसम खाई थी। परिजनों ने सुमित और पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


सिर, गर्दन, सीने में लगीं गोलियां
एसओ सरूरपुर विनोद कुमार के मुताबिक, बदमाशों ने मनोज पर पिस्टल से गोलियां बरसाई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली मनोज के सिर में, एक गर्दन के पास और दो गोली सीने में लगी हैं। इसके अलावा मौके से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed