फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Managing committee member throwing agenda

प्रबंध समिति के सदस्य ने फेंका एजेंडा, वीसी से नोकझोंक

Wed, 18 Oct 2017 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/मोदीनगर, मोहित कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/मोदीनगर, मोहित कुमार Updated Wed, 18 Oct 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Managing committee member throwing agenda
कृषि विवि में प्रबंध समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदस्यों ने कुलपति के प्रस्तावों को गलत बताया, जिसको लेकर तीखी बहस हुई और एक एदस्य ने एजेंडा फेंक दिया। इसके चलते बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई और आधे अधूरे प्रस्ताव ही पास हो सके।

विज्ञापन


कृषि विवि में प्रबंध समिति की बैैठक कुलपति डॉ. गया प्रसाद प्रसाद की अध्यक्षता और वित्त नियंत्रक अवधनारयण यादव के संचालन में सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव ने प्रस्ताव रखे। 31 अक्तूबर होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाली डिग्री और मेडल को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा कर्मचारियों के आवास में किराया बढ़ोतरी को कम करने का भी प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही विवि की कैरियर एडवांसमेंट में जो बचे हुए शिक्षक थे, उनके भी लिफाफे खोल दिए गए। इसके अलावा बॉयोटेक कॉलेज में होने वाली नियुक्ति में लाइफ साइंस और बॉयो साइंस को हटाकर दूसरे विषयों को रखा गया, जिसका प्रबंध समिति सदस्य डॉ. एमके कौशिक, संगीता राहुल, रणवीर सिंह चिकारा, विधायक अनिता लोधी, गणेश फौजी, अनिल यादव आदि ने इसका विरोध किया। इस प्रस्ताव को वीसी पास कराना चाहते थे, लेकिन सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया। इस पर डॉ. एमके कौशिक की वीसी से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


वीसी ने यहां तक कह दिया कि मैं बोर्ड को नहीं मानता, जिस पर एमके कौशिक ने साफ-साफ कह दिया कि बिना बोर्ड सदस्यों के कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सकता है। ऐसे किसी भी प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. एमके कौशिक ने कुलपति पर आरोप लगाया कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में शिक्षण योग्यता में बिना बोर्ड की अनुमति के ही फेरबदल कर दिया, जो यूजीसी और विवि के नियमों के खिलाफ है। इस पर भी बोर्ड सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। पांच घंटे तक चली बैठक में जमकर हंगामा हुआ, वीसी के प्रस्तावों पर बोर्ड सदस्यों ने सहमति नहीं जताई। इसके चलते आधे अधूरे प्रस्ताव ही पास हो सके। जिन प्रस्तावों पर आपत्ति हुई, उन बिंदुओं को बोर्ड सदस्यों ने आगामी बोर्ड बैठक में सुधर कर रखने की बात कही। इस दौरान वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव, गणेश चंद फौजी, विधायक अनिता लोधी राजपूत, रणवीर सिंह चिकारा, पीके सिंह अपर निदेशक कोषागार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फैकल्टी मिटिंग में पास होने के बाद फिर से बदल दिए विषय  
फैकल्टी मिटिंग मेें लाइफ साइंस और बॉयो सांइस की योग्यता पास होने के बाद एकेडमिक काउंसिल में उसे हटा दिया। प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. एमके कौशिक ने बताया कि इन विषयों को कुलपति ने हटाया है, फैकल्टी सदस्यों को दबाव में लेकर यह काम किया गया। जिसमें आठ सदस्य थे और उनमें से चार ने ही हस्ताक्षर किए हैं। इसको बोर्ड के सदस्यों ने गलत बताया है और कहा कि इस प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया जाएगा। विवि के हित में जो एजेंडे होंगे उन्हें पास किया जाएगा।

 वित्त नियंत्रक व समिति सचिव  अवध नारायण ने बताया कि प्रबंध समिति की बैठक में कैरियर एडवांस मेंट और दीक्षांत समारोह के अप्रूवल के एजेंडे पास हुए है। जिन एजेंडों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई है, उन्हें आगामी बैठक में रखा जाएगा। दीक्षांत समारोह से पहले बैठक होनी अनिवार्य है। बैठक में एकेडमिक काउंसिल और वित्त समिति के एजेडे को भी अप्रूवल दे दिया गया है। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।  


प्रबंध समिति सदस्य डॉ. एमके कौशिक ने बताया कि विवि के कुलपति अपनी मनमानी कर रहे हैं। बैठक में वीसी ने यहां तक कह दिया कि बोर्ड को नहीं मानते हैं। यह गलत है। वीसी ने जो एजेंडे रखे थे। उनका हमने विरोध किया। वीसी ने कुछ एजेंडों में संसोधन किया है, जो नियम विरुद्ध हैं। बोर्ड सदस्यों की सहमति से ही संसोधन हो सकता है। सभी सदस्यों ने एक मत में विरोध किया है, जिसके चलते एजेंडे पास नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed