फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Management Committee gets recognition from the University

Meerut News: प्रबंध समिति को मिली विश्वविद्यालय से मान्यता

Thu, 02 Jul 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Management Committee gets recognition from the University
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने एएस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन मवाना की प्रबंध समिति के विवादों पर पूर्ण विराम लगाते हुए चुनाव परिणामों को सशर्त मंजूरी दे दी है। कुलपति के निर्देशानुसार कुलसचिव ने 25 मई 2025 को संपन्न हुए चुनाव को वैध माना है। इस निर्णय के तहत नवनिर्वाचित प्रबंध समिति में देवेंद्र कुमार गोयल को अध्यक्ष और अमित मोहन गुप्ता को मंत्री/सचिव के रूप में सशर्त अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह अनुमोदन तीन वर्ष की अवधि 25 मई 2025 से 24 मई 2028 तक के लिए मान्य होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक की सख्त निगरानी में ही संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed