फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man strangles wife to death after she taunted him; accused sent to jail.

Meerut News: पत्नी ताने मारती थी गला घोंटकर मार दिया, आरोपी को जेल भेजा

Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Man strangles wife to death after she taunted him; accused sent to jail.
- पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी चौकी पहुंचा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहल्लापुर में पत्नी शाइस्ता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी पति चांद मोहम्मद को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारादत को अंजाम देने के बाद आरोपी फतेहल्लापुर चौकी पहुंचा था। पूछताछ में आरोपी बोला दिमाग में गुस्सा भरा हुआ था। पत्नी ताने मारने लगी थी।

फतेहउल्लापुर के चौड़ा खड़ंजा निवासी सोनू ने लोहियानगर थाने पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बहन शाइस्ता की शादी छह वर्ष पहले परीक्षितगढ़ के ऐंची खुर्द निवासी चांद मोहम्मद से हुई थी। एक वर्ष से दंपती फतेहउल्लापुर में ही किराए के मकान में रह रहा था। वह मजदूरी करता था। सोनू के अनुसार, शादी के बाद से चांद दहेज को लेकर उत्पीड़न करता था। दहेज को लेकर अक्सर दंपती के बीच विवाद रहता था। सोमवार सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया था। पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की थी। बाद में आरोपी ने पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी चौकी पहुंच गया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया हैै।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed