फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man staying in the hotel room committed suicide by consuming poison in Meerut

मेरठ : होटल के कमरे में ठहरे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, गेट तोड़कर निकाला शव

Tue, 07 Dec 2021 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

मेरठ के एक होटल में ठहरे युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मृतक का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने में जुटी है। 

विज्ञापन
man staying in the hotel room committed suicide by consuming poison in Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को एक नौचंदी थानाक्षेत्र के होटल डायमंड में ठहरे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक होटल के कमरे में मृत मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी बताया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र के होटल डायमंड में ठहरे युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से संपर्क साधा। 
विज्ञापन


युवक की पहचान कंकरखेड़ा तुलसी कॉलोनी निवासी विनय कुमार यादव के रूप में हुई है जो एक निजी बैंक में काम करता था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ रैली: अखिलेश जयंत की रैली में बेकाबू हुई भीड़, खूब धक्का मुक्की, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि विनय यादव देर रात 11:30 बजे तीन लोगों के साथ ही यहां आया था। कुछ देर ठहरने के बाद वह सभी खाना खाने चले गए। 

पुलिस पूछताछ में होटल स्टाफ ने बताया कि रात में विनय अकेला ही रूम पर लौटा था। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ ने जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। होटल स्टाफ ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण युवक की मौत हुई है। हालांकि वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed