{"_id":"609d8d528ebc3e929b10414f","slug":"man-shot-dead-in-meerut-ganganagar-for-demanding-wage-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
Dimple Sirohi
मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
सार
आरोप है कि पुनीत ने आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार विपिन के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाने के पास नेहरूनगर कॉलोनी में गुरुवार शाम मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और आरोपी के घर हंगामा किया। घटना के बाद आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व डिवाइस तोड़ दी। साथ ही डीवीआर लेकर फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने सुबूत मिटाने के लिए घर भी पानी से धो दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी गांव निवासी विपिन (42) पुत्र टीकम सिंह मार्बल पत्थर लगाने का काम करता था। नेहरू नगर में वह पुनीत गर्ग के घर पर पत्थर लगा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपिन पिछले कई दिनों से पुनीत गर्ग से मजदूरी के पैसे मांग रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार शाम पांच बजे पुनीत गर्ग निर्माणाधीन मकान में बैठा था। इसी दौरान विपिन पैसे मांगने वहां पहुंच गया। इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया। आरोप है कि पुनीत ने आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले वहां बखेड़ा होता पुनीत खुद ही घायल विपिन को अपनी कार में लेकर गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद आरोपी शव को कार में रखकर घर ले आया और फरार हो गया।