फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man shot dead in Meerut Ganganagar for demanding wage money

मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
Dimple Sirohi मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
मेरठ में अपराधी बेखौफ : मजदूरी के रुपये मांगना पड़ा भारी, गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
सार

आरोप है कि पुनीत ने आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से ठेकेदार विपिन के सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन
man shot dead in Meerut Ganganagar for demanding wage money
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाने के पास नेहरूनगर कॉलोनी में गुरुवार शाम मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और आरोपी के घर हंगामा किया। घटना के बाद आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व डिवाइस तोड़ दी। साथ ही डीवीआर लेकर फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने सुबूत मिटाने के लिए घर भी पानी से धो दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी गांव निवासी विपिन (42) पुत्र टीकम सिंह मार्बल पत्थर लगाने का काम करता था। नेहरू नगर में वह पुनीत गर्ग के घर पर पत्थर लगा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपिन पिछले कई दिनों से पुनीत गर्ग से मजदूरी के पैसे मांग रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार शाम पांच बजे पुनीत गर्ग निर्माणाधीन मकान में बैठा था। इसी दौरान विपिन पैसे मांगने वहां पहुंच गया। इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया। आरोप है कि पुनीत ने आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले वहां बखेड़ा होता पुनीत खुद ही घायल विपिन को अपनी कार में लेकर गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद आरोपी शव को कार में रखकर घर ले आया और फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed