फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder his wife by knife in meerut, police arrested the accused

यूपी: मेरठ में पति ने सरेआम ली पत्नी की जान, सड़क पर की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
man murder his wife by knife in meerut, police arrested the accused
crime amar ujala

यूपी के मेरठ में एक भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने सरेआम पत्नी का गला काट डाला। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सदर थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से मौके पर लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेहताब सिनेमा के पास वसीम और उसकी पत्नी नाहिदा परिवार के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर के समय वसीम ने सरेराह नाहिदा पर चाकू से वार कर दिए और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। वसीम ने पुलिस को बताया कि उसने नाहिदा के साथ लव मैरिज की थी। 

सूचना पर एसओ सदर विजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वसीम का कहना है कि उसकी पत्नी का एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था जिसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

बताया जा रहा है कि मृतका नगर निगम पार्षद अकरम शाह की पत्नी की बहन है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि यह जगह भूसा मंडी मछेरान के अंतर्गत आती है। पिछले दिनों इस जगह पर भारी बवाल हुआ था। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed