{"_id":"632999b9759bdc08f16b9316","slug":"man-murder-his-uncle-in-partapur-meerut-for-family-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: भतीजे ने बलकटी से रेत डाला चाचा का गला, जंगल में मिला शव, दो दिन से लापता चल रहा था किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: भतीजे ने बलकटी से रेत डाला चाचा का गला, जंगल में मिला शव, दो दिन से लापता चल रहा था किसान
Tue, 20 Sep 2022 04:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Sep 2022 04:18 PM IST
सार
मेरठ के परतापुर में दो दिन से लापता चल रहे किसान की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि किसान के भतीजे ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में एक युवक ने अपनी चाचा की बलकटी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। बताया गया कि किसान रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसी दौरान परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। मंगलवार को किसान का शव जंगल में पड़ा मिला। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इकला गांव निवासी किसान देवेंद्रर रविवार को घर से कूछ देर में आने की कहकर निकला था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब किसान घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वहीं सोमवार को किसान की बहन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के ही कुछ सदस्यों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: चेयरपर्सन और 17 सभासदों ने डीएम को दिया सामूहिक इस्तीफा, लगे थे ये आरोप
विज्ञापन
बताया कि रात 2:00 बजे तक विमला और देवेंद्र के बीच मोबाइल पर बात हुई, लेकिन उसके बाद देवेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सोमवार की सुबह तक भी देवेंद्र का मोबाइल ऑन न होने पर विमला अपने परिवार के साथ मेरठ पहुंची और परतापुर थाने में अपने भतीजे मोहित पर अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।
जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह देवेंद्र का खून से लथपथ शव छज्जूपुर गांव के जंगल में बरामद हो गया। देवेंद्र की हत्या गला रेत कर की गई थी और शव के सीने पर भी गहरी चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, मृतक की बहन ने अपने भतीजे देवेंद्र और उसकी पत्नी आशा सहित भाभी राजेंद्री के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। विमला का कहना है कि उसके भाई का अपने भतीजे से 8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।