{"_id":"63298f3c7f549e5ca141add6","slug":"shamli-chairperson-and-17-members-gave-mass-resignation-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: चेयरपर्सन और 17 सभासदों ने डीएम को दिया सामूहिक इस्तीफा, लगे थे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: चेयरपर्सन और 17 सभासदों ने डीएम को दिया सामूहिक इस्तीफा, लगे थे ये आरोप
Tue, 20 Sep 2022 03:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:31 PM IST
सार
शामली में मंगलवार को चेयरपर्सन का इस्तीफा लेकर उनके पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल डीएम से मिलने पहुंचे, इस दौरान उनके साथ 17 सभासद भी मौजूद रहे। सभी ने इस्तीफा डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
डीएम को इस्तीफा सौंपते चेयरपर्सन व सभासद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और ईओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चेयरपर्सन और 17 सभासदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चेयरपर्सन का इस्तीफा लेकर उनके पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल डीएम के पास पहुंचे। उनके साथ 17 सभासद भी थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम से मिलकर ईओ सुरेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ईओ ने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसका उन्हें अधिकार ही नहीं है। ईओ अक्सर मनमानी करते हैं। जिससे नगरपालिका का कामकाज प्रभावित होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। नगर पालिका के कर्मचारी पिछले छह दिन से ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इस संबंध में डीएम जसजीत कौर का कहना है कि सभासद और चेयरपर्सन अंजना बंसल का इस्तीफा उनके पति लेकर आए थे। चेयरपर्सन को खुद इस्तीफा लेकर आना चाहिए था। अभी इस मामले में एडीएम संतोष कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।