फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder by hitting rad in head in baghpat, sent to jail

सिर में सरिया मारकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया चौंकाने वाला सच

Sun, 20 Sep 2020 01:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
man murder by hitting rad in head  in baghpat, sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को एक व्यक्ति की सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी गई। पिचौकरा गांव में सरिये से वार कर बृजपाल की हत्या करने वाले आरोपी नितिन उर्फ मट्टू को पुलिस ने शुक्रवार को बागपत न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बृजपाल उसे अपने हिस्ट्रीशीटर पुत्रों की धमकी देकर अपने घर का कार्य कराता था। इसलिए ही उसे मार डाला। मुझे इसका अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


बिनौली बता दें कि पिचौकरा गांव में शुक्रवार की शाम नितिन उर्फ मट्टू पुत्र लोकेंद्र ने पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की हत्या के मुख्य आरोपी विक्की के पिता बृजपाल सिंह की सरिये से पीट कर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। हत्या में प्रयुक्त सरिये को भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के भाई ओमपाल सिंह ने थाने पर नितिन उर्फ मट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसआई मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि बृजपाल आरोपी नितिन को प्रताड़ित कर अपने घर का काम कराता था।


काम न करने पर वह उसे अपने हिस्ट्रीशीटर पुत्रों की धमकी देता है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ मट्टू को बागपत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed