फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder a villager after wishing him a Happy Holi

मर्डर : हैप्पी होली बोला और सीने से सटाकर मार दी गोली, जमानत पर छूटे आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Sun, 20 Mar 2022 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Mar 2022 01:51 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में एक व्यक्ति की आपसी कहासुनी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
man murder a villager after wishing him a Happy Holi
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मवाना के ढिकौली गांव में शराब पार्टी के दौरान किसान सुनील (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई पवन ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। वारदात की वजह नगर पालिका चैयरमैन चुनाव लड़ने को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। एसपी देहात को एक युवक ने बताया कि आरोपी ने सुनील को हैप्पी होली कहते हुए गोली मारी। 

विज्ञापन


थाने में सुनील के भाई पवन ने बताया कि दो भाइयों में सुनील छोटा था, खेती और प्रापर्टी डीलिंग करता था। उसके दो बच्चे हैं, 13  साल का लड़का और 9 साल की लड़की। शुक्रवार शाम 6:30 बजे सुनील, राज सिंह, दीपक पुत्र वीर सिंह, वीर सिंह के घेर में बैठे थे, तभी वहां अंकित पुत्र रमेश, गौरव उर्फ बलकट पुत्र धीर सिंह तथा राजू पुत्र रमेश स्कूटी पर आए।
विज्ञापन


अंकित ने कहा कि वह नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव  लड़ेगा, तू नहीं  लड़ेगा। सुनील ने कहा कि उसने बहुत तैयारी कर रखी है, पोस्टर आदि से प्रचार कर रखा है, चुनाव अवश्य लड़ेगा। इस पर गौरव और राजू ने सुनील को पकड़ लिया व अंकित ने पिस्टल से सुनील की छाती में नजदीक से गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी लगते ही सुनील के परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, मगर वे नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि लगभग दो साल पहले भी हत्यारोपी अंकित ने गांव के ही एक किसान की हत्या की थी। इन दिनों वह जमानत पर है। अंकित, गौरव और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर मवाना विष्णु कौशिक ने बताया कि वारदात के समय सुनील पुत्र तेजपाल सिंह छह-सात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। 

गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर बोला हमला 
सुनील की मौत के बाद हत्यारोपी अंकित व राजू के साथ उनके परिवार के लोग भी मकान को छोड़कर भाग गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर खड़ी कार और मकान में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने मकान में ताला लगवाया और कार को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed