फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man make another marriage in Baghpat up, wife seeks justice from police

यूपी: पति ने गुपचुप की दूसरी शादी, पत्नी ने पुलिस लगाई न्याय की गुहार

Sun, 17 Feb 2019 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
man make another marriage in Baghpat up, wife seeks justice from police
couple marriage - फोटो : Social Media

मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है। यहां पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता पहली पत्नी व उसके परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस के समक्ष इंसाफ दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
बुढ़ाना क्षेत्र निवासी रामगोपाल अपनी विवाहित पुत्री अंजलि व अन्य परिवार के लोगों को साथ लेकर रविवार को थाने में पहुंचा। रामगोपाल ने बताया कि उसने अपने पुत्री अंजलि की शादी 2015 में जगत कॉलोनी निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार या चार लाख रुपये की नगदी देने की मांग करने लगे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने अंजलि को जहर देकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने अंजलि को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। अंजलि के तीन साल का बेटा है। रामगोपाल ने बताया कि उसके दामाद ने अपने परिजनों से मिलकर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली।

इस बात का पता चलने पर उन्होंने थाने में दामाद सहित उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता व उसके परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता विवाहिता का पहला पति और उसके परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed