{"_id":"64cabca6798d59029a0cebc7","slug":"man-killed-by-jumping-into-amrit-sarovar-in-house-trouble-meerut-news-c-228-1-mwn1001-263-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गृहक्लेश में व्यक्ति ने अमृत सरोवर में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गृहक्लेश में व्यक्ति ने अमृत सरोवर में कूदकर दी जान
Thu, 03 Aug 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गणेशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गृह क्लेश में घर के पास बने अमृत सरोवर तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी अनिल (35) पुत्र नेपाल की मंगलवार देर रात उसकी पत्नी अमृता के साथ कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर वह घर के समीप तालाब में कूद गया। तालाब में गहरा पानी होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी के गोतोखोरों के साथ तलाश प्रारंभ की। बुधवार सुबह लगभग करीब चार बजे उसका शव तालाब से बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी अमृता का रो-रो कर बुरा हाल हैं।