यूपी: मुफ्ती ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक तो ससुराल वालों ने बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला को उसके पति सहारनपुर निवासी मुफ्ती ने फोन पर करीब आठ दिन पहले तीन तलाक दे दिया। शनिवार को मुफ्ती पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा तो महिला के परिजनों ने मुफ्ती को बंधक बना दिया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुफ्ती और उसके ससुर को हिरासत में लिया है।
लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार सहारनपुर के गंगोह थाना पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि गंगोह निवासी एक युवक को लिसाड़ी गेट में बंधक बनाया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मुफ्ती और उसके ससुर को थाने ले आई।
मुफ्ती के ससुर ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद वह बेटी को परेशान करने लगा। एक साल से बेटी मायके में ही है। शनिवार को मुफ्ती बेटी को लेने आया तो उसने तलाक देने वाली बात बताई। जिसके चलते मुफ्ती को बैठा लिया था।
उसके परिवार वालों को बुलाने के लिए फोन किया था। लेकिन उसके परिवार वालों ने पुलिस को बंधक बनाने की सूचना दे दी। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी नजीर अली ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। युवक ने परिवार वालों ने मामले की गलत तरीके से जानकारी दी थी। महिला के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/