{"_id":"5ea96ef08ebc3e906b601811","slug":"man-gave-triple-talaq-ti-his-wife-amid-lockdown-in-deoband-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: लॉकडाउन के बीच पत्नी को दिया तीन तलाक, दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: लॉकडाउन के बीच पत्नी को दिया तीन तलाक, दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से निकाला
Wed, 29 Apr 2020 05:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेेश के देवबंद में बुधवार को लाॅकडाउन के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फुलास अकबरपुर गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी सांपला बक्काल निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि कम दहेज लाने की वजह से पति सहित ससुरालिए आए दिन उसको ताने देते थे।
पिछले काफी दिनों से उक्त लोग उस पर मायके से बाइक व एक लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इससे इंकार किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। लॉकडाउन की वजह से वह जैसे-तैसे कर घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।