{"_id":"5eba32ce8ebc3e9031065826","slug":"man-found-dead-in-shamli-up-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में सड़क किनारे पड़ा मिला बीस वर्षीय युवक का शव, पीटकर हत्या किए जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में सड़क किनारे पड़ा मिला बीस वर्षीय युवक का शव, पीटकर हत्या किए जाने की आशंका
Tue, 12 May 2020 10:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार सुबह कैराना थानाक्षेत्र में एक बीस वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कैराना थानाक्षेत्र में बच्चाखेड़ी गांव के नजदीक तीतरवाड़ा रोड पर सुबह सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। मृतक की उम्र करीब 20 साल लग रही है। युवक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक का एक हाथ मुड़ा हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।