फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man does not see anything except earning money

मनुष्य को धन कमाने के सिवाय कुछ नहीं दिख रहा

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Man does not see anything except earning money
सरधना। आदर्शनगर स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन पंचायती मंदिर में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुनि श्री 108 धवल सागर जी महाराज ने जाप अनुष्ठान कराया। इसके बाद शांतिधारा कराई। इसके बाद मंगल प्रवचन दिये।
विज्ञापन

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जाप अनुष्ठान एवं शांतिधारा का लाभ अंकुश जैन व तुषार जैन परिवार को मिला। यहां धर्म सभा में मुनिश्री 108 वीर सागर जी महाराज ने कहा कि आज इंसान की इच्छाएं बहुत अधिक हो चुकी हैं। वह भगवान के दर्शन व गुरु के उपदेश सुनने के लिए मंदिर या धार्मिक कार्यक्रम में जाता जरूर है परंतु भाव को समझ नहीं पाता है। प्रत्येक मनुष्य घर गृहस्थी में फंसा है। उसे परिजनों की इच्छापूर्ति के लिए धन कमाने के सिवाय कुछ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

महाराज श्री ने बताया कि हमें भगवान के दर्शन करते समय केवल मूर्ति नहीं मूर्तिमान को देखना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य सेवाभावी आकांक्षा रहित होने पर संतों की श्रेणी में आ जाता है। मुनष्य को संतों के गुणों में झांककर उनके जैसा बनने पर विचार करना चाहिए। यहां डॉ. अमरीश जैन, नरेश जैन, आलोक जैन, डॉ. सुशील जैन, नवीन जैन, योगेश जैन, विकास जैन, लोकेश जैन, अंकुर, सौरभ, विजेंद्र, सुखमाल चंद जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed