{"_id":"606385078ebc3edc0649ce8e","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-on-farm-kithor-news-mrt53229015","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, खेत पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, खेत पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव छतरी में सोमवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो युवक मृत अवस्था में अपने खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव छतरी में 40 वर्षीय व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव में पंचायत चुनाव को लेकर घर-घर शराब बांटी जा रही है। होली के त्यौहार पर गांव छतरी में भी शाम को शराब बांटी गई। उक्त व्यक्ति ने दुल्हैंडी वाले दिन जमकर शराब पी। शाम के समय वह अपने खेतों पर चला गया। मंगलवार सुबह वह अपने खेतों पर मृत पड़ा मिला। वहीं, मामला प्रधानी चुनाव का होने के कारण लोगों ने बिना पुलिस को सूचित दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीओ किठौर बृजेश कुमार का कहना है कि शराब पीने से युवक की मौत के बारे में कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई। थाना पुलिस से मामले की जानकारी कर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम पर कठोरता से काम किया जाएगा।