Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man Dies After Suffering Cardiac Arrest at Police Station During Land Dispute Talks

Meerut: पुलिस थाने में बैठा था जमीन के विवाद का पक्षकार, अचानक पड़ा दौरा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 29 May 2026 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 May 2026 03:05 PM IST
सार

मेरठ के किठौर थाने में जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत के दौरान एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Man Dies After Suffering Cardiac Arrest at Police Station During Land Dispute Talks
हार्ट अटैक - फोटो : Adobe Stock Photo

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत करने थाने पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाने में बैठे दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


जमीन के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर निवासी शराहत उल्ला खान ने गांव के मोहल्ला कुरैशियान निवासी चांद से दस बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन की पूरी रकम अदा किए जाने के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। बताया गया कि इस जमीन में चांद के भाई महबूब का भी हिस्सा था। आरोप है कि शराहत उल्ला ने महबूब को तेरह लाख रुपये का चेक दिया था। बाद में महबूब ने चेक के बजाय नकद रकम लेने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्मृति: मेरठ में उस्ताद शायरों के बीच आशिक-ए-गज़ल ने चुनी थी अलग राह, गज़लों को दिया नया रंग और लहजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नकद रकम को लेकर बढ़ा विवाद
आरोप है कि शराहत उल्ला ने महबूब को ढाई लाख रुपये का बाग और दो लाख पचहत्तर हजार रुपये नकद दे दिए थे। बाकी रकम नकद देने और चेक वापस लेने की बात हुई थी, लेकिन बाद में महबूब ने चेक लौटाने से इंकार कर दिया और पूरी रकम नकद मांगने लगे। इसी मामले को लेकर थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया था।
 

थाने में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
शुक्रवार को दोनों पक्षों के कई लोग थाने पहुंचे। पहले बाहर बातचीत हुई, इसके बाद सभी लोग थाने के अंदर आ गए। इसी दौरान महबूब बैंच पर बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दौरा पड़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उन्हें तत्काल ई-रिक्शा से कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल और पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed