फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man died under suspicious circumstances in Sardhana Meerut

संदिग्ध परिस्थिति में माैत: दिन में झगड़े के बाद घर जाकर सो गया युवक, सुबह कमरे में मृृत मिला

Mon, 04 Nov 2024 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में शुकवार को पड़ोसियों से हुए झगड़े के बाद युवक अपने घर जाकर सो गया था। सुबह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। युवक की सांसें थम चुकी थीं। 

विज्ञापन
Man died under suspicious circumstances in Sardhana Meerut
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में झगड़े के बाद सर में चोट लगने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे युवक ससुराल पक्ष के हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


गांव के ही युवक से हुआ था झगड़ा
जानकारी के अनुसार गांव मुल्हेड़ा निवासी संदीप(28) पुत्र राजेंद्र का किसी बात को लेकर शुक्रवार को उसके परिजनों से झगड़ा हो गया। जिसमें उसके सिर में चोट लग गई।  जिसके बाद युवक रात में सोने के लिए चला गया। सुबह को जब युवक देर तक नहीं उठा। जिसके बाद उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की तो युवक मृत मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन घरों में मातम: भाई दूज पर किसे गोला खिलाएंगी बहनें? हादसे ने ली तीन युवकों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने मायके पक्ष को सूचना दी। युवक के ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि युवक के बड़े भाई ने उसके साथ मारपीट कर उसे धक्का दिया है। जिसके कारण उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

पत्नी ने दिया धक्का, सिर में चोट लगने से हुई माैत
वहीं, युवक के परिजनों का आरोप है है कि युवक शराब के नशे में था। जिसमें उसकी पत्नी ने उसे धक्का दिया। जिस कारण उसके सिर में चोट लगी। वह रात में सोने चला गया। सुबह वह मृत पाया गया। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed