बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरूवार सुबह उसका शव हाईवे पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार जनपद के सैदपुर निवासी युवक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि आरोपी वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।