{"_id":"5bf11da0bdec22174b2c3c24","slug":"man-died-after-a-tractor-turned-over-in-the-farm-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में पलटा ट्रैक्टर, रूटरवेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत में पलटा ट्रैक्टर, रूटरवेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे मवाना में आज सुबह एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह के समय खेत जोतने के कार्य कर रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट जाने से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवाना के जंधेड़ी गांव में रविवार सुबह 21 वर्षीय अनुज उर्फ छोटू पुत्र भूलेराम अपने घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए निकला था। यहां खेत में कार्य के दौरान ही अचानक ट्रैक्टर पलट गया। रूटरवेटर में फंस जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की खबर लगते ही आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन इससे पहले ही उसकी रुटरवेटर में बुरी तरह फंसकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुुआ है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/