फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man commits suicide by jumping from fourth floor of Anand Hospital in Meerut

मेरठ: आनंद अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर

Tue, 10 Sep 2019 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Sep 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by jumping from fourth floor of Anand Hospital in Meerut
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में सोमवार दोपहर मेडिकल थानाक्षेत्र में स्थित आनंद अस्पताल में एक शख्स ने अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: जिंदगी से करें प्यार, ताकि कभी न आए खुदकुशी का विचार 
विज्ञापन


मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार निवासी विशाल सोमवार दोपहर अचानक अस्पताल परिसर में घुसा और अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड के मुतबिक युवक को अस्पताल में घुसने से रोकने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह बिना रुके हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर जा पहुंचा। इसके बाद युवक ने  छलांग लगा दी और सिर के बल जमीन पर आ गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से निकले आधार कार्ड से उसका नाम और पता मालूम चला। 

यह भी पढ़ें: देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत

पुलिस के अनुसार युवक का घर अस्पताल से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस मृतक के घर पहुंची है जहां परिजनों से मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक का कोई परिचित भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed