फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man becomes great not by birth but by action: Pranmya Sagar Maharaj

मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है : प्रणम्य सागर महाराज

Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Man becomes great not by birth but by action: Pranmya Sagar Maharaj
मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है : प्रणम्य सागर महाराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 13वें दिन रविवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं, कर्म से महान बनता है। जन्म और मरण की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। जन्म काम के कीचड़ में ही होता है, फिर चाहे वह प्रभु हो, संत हो या कोई मनुष्य। जो काम के कीचड़ में कमल की भांति खिल जाते हैं, वहीं संत बनते हैं।
विज्ञापन

नवीन जैन ने स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य नीतेश जैन को मिला। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। पूजा के बाद तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 111 परिवारों ने विधान का आयोजन कराया। भक्तामर पाठ सुनीता जैन, जेसी जैन, लता जैन, आयुषी जैन ने संस्कृत भाषा में किया। विसर्जन कमल जैन व सलिल जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुधा जैन व जयकुमार जैन तथा आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अनीता जैन व अतुल जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कैलाशचंद जैन परिवार ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, शिखरचंद जैन, राजीव जैन, अनिल जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed