{"_id":"5cfba021bdec2207087159b1","slug":"man-attempt-to-suicide-after-injured-his-wife-by-knife-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पत्नी का गला काटकर पति ने खुद को किया घायल, ससुराल में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पत्नी का गला काटकर पति ने खुद को किया घायल, ससुराल में दिया वारदात को अंजाम
Sat, 08 Jun 2019 08:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने विवाद के चलते मायके रह रही पत्नी का उस्तरे से गला काट दिया। इसके बाद खुद के गले पर भी उस्तरा चला दिया। परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी भर्ती कराया। यहां से पत्नी को मेरठ और पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक गांव धनुपुरा मचछमार निवासी मनोज कुमार की शादी छह वर्ष पूर्व गांव रजानगर की रूबी से हुई थी। पति के शराब पीने की आदत से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मनोज सैलून चलाता है। एक माह पूर्व मनोज ने रूबी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद रूबी मायके चली गई थी। आरोप है कि शनिवार की दोपहर मनोज शराब के नशे में ससुराल पहुंचा था। जैसे ही रूबी पानी का गिलास लेकर उसके पास आई तो उसने जेब से उस्तरा निकालकर उसके गले पर वारकर दिया। रूबी के गले की नस कटने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। इसके बाद मनोज ने अपना भी गला काट लिया। दोनों की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मनोज को जिला अस्पताल और रूबी को मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाल के मुताबिक रूबी के चाचा मुकेश ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है ।
विज्ञापन
शराब बन रही गृहकलह की जड़
शराब परिवारों में कलह की एक बड़ी वजह बनती जा रही है। गांवों में शराब का अवैध धंधा इसे बढ़ावा दे रहा है। मजदूर वर्ग के लोग इसका अधिक शिकार हो रहे है। करीब एक माह पूर्व पति की शराब की लत के कारण गांव गिलाड़ा में एक महिला और दो मासूम बच्चियों की जहर खाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/