फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for assaulting priest

Meerut News: पुजारी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 09 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for assaulting priest
जानीखुर्द। गांव ढडरा स्थित शिव मंदिर के पुजारी धर्मदास के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कदम उठाया। घटना की प्राथमिकी आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज की थी। शुक्रवार को गांव ढडरा के शिव मंदिर के पुजारी धर्मदास के साथ कहासूनी के विवाद के बाद मारपीट करने की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी महंत के साथ अभद्र ता और मारपीट करता नजर आ रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी गुरबचन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि किसी भी सूरत में क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। मंदिर के पुजारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी गुरुबचन को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed