फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for abetting wife's suicide

Meerut News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for abetting wife's suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी कुंती ने 6 जून, 2025 को अपनी पुत्री सोनम की शादी अंकुश पुत्र नगेंद्र निवासी गांव मीरापुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति अंकुश, सास धन्नो, देवर मोंटी, हर्ष, मामा बिट्टू और अनुज दहेज की मांग को लेकर सोनम के साथ मारपीट करते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से तंग आकर 14 मार्च, 2026 की रात सोनम ने आत्महत्या कर ली थी। सोनम ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को बताया था। इस मामले में मृतका की मां कुंती ने मुंडाली थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका सोनम के पति अंकुश को भटीपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed