फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Mamta woke up when she thought of her son

बेटे का ख्याल आया तो जाग उठी ममता, खुद को रोक नहीं सकी नर्स, कोरोना पॉजिटिव मासूम को गोद में उठाया और फिर...

Tue, 23 Jun 2020 11:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Mamta woke up when she thought of her son
स्टाफ नर्स ने मासूम को गोद में उठाकर दुलारकर चुप कराया - फोटो : amar ujala

मेरा बेटा एक साल का है। मैं पिछले 12 दिन से कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही हूं। बेटा अपने नाना-नानी के पास है। उसकी बहुत याद आती है। कोविड वार्ड में मैंने कोरोना पॉजिटिव मासूम को रोते देखा तो अपने को रोक नहीं सकी। मुझे अहसास हुआ कि मेरा बेटा रो रहा है और मैंने उस मासूम को गोद में उठाकर दुलारकर चुप कराया।

विज्ञापन


यह कहना है स्टाफ नर्स हिमानी का, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव 20 दिन के बच्चे को कोविड-19 वार्ड में दुलारती हुई दिख रही हैं। यह खबर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की है।
विज्ञापन


हिमानी ने फोन पर बताया कि उन्हें नहीं पता कि कैसे वीडियो वायरल हो गया। वह तो कोविड- वार्ड में मरीजों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति नितिन भी नर्सिंग ऑफिसर हैं। उनका परिवार मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहता है। उनका एक साल का बेटा ध्रुव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाना है तो 15 मिनट में शुरू होना चाहिए इलाज, डॉक्टरों को दी गई ट्रेनिंग

वहीं मेरठ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। सोमवार को दो बैंक प्रबंधकों और एक सैनिक समेत कोरोना संक्रमण के 19 नए केस सामने आए। जबकि गाजियाबाद के मनजवा गांव की निवासी 55 वर्षीय की मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। संक्रमित मरीजों में एसबीआई और सहकारी बैंक के दो प्रबंधक, कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी क्षेत्र निवासी सैनिक, अस्थायी जेल के दो बंदी भी हैं। 


वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर की माता को मेरठ के बजाय गाजियाबाद के पॉजिटिव मरीजों की सूची में शामिल किया जाएगा। संक्रमित मिलने के बाद विधायक की माता को कोविड वार्ड में आइसोलेट कराया गया था।

उधर, बिजनौर जिले में सोमवार को पांच लोग संक्रमित मिले। जबकि, सहारनपुर के नानौता में रहने वाले दो सगे भाई व एक अन्य की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं जानसठ (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र के गांव अहरोड़ा निवासी दो युवक रुड़की (उत्तराखंड) में जांच के दौरान पॉजिटिव मिले।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed