फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mall Road will remain one way today for Bhai Dooj

Meerut News: भाई दूज के लिए माल रोड आज रहेगा वनवे

Sun, 03 Nov 2024 04:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Mall Road will remain one way today for Bhai Dooj
मेरठ। भाई दूज पर यातायात का अधिक दबाव रहने की आशंका के चलते माल रोड पर रविवार को वनवे व्यवस्था की गई है। टैंक चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहे की ओर जाने वाले वाहन माल रोड पर चलेंगे। कमिश्नरी चौराहे की ओर से आने वाले वाहन बाउंड्री रोड और जीरो माइल होते हुए आएंगे। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा दूसरे शहर जाने वाली बसें रेलवे रोड की ओर नहीं जाएंगी। ये जली कोठी से रोहटा फाटक और रोहटा रोड होकर जाएंगी। शहर में आने वाली बसें रोहटा फाटक से रेलवे रोड होते हुए शहर में आएंगी। यातायात निरीक्षक विनय कुमार शाही ने बताया कि जाम न लगे, इसके लिए भी शहर में विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed