फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Malegaon police returned after interrogating Salman in couple murder case

Meerut News: दंपती हत्याकांड में सलमान से पूछताछ कर लौटी मालेगांव पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 20 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Malegaon police returned after interrogating Salman in couple murder case
मेरठ। महाराष्ट्र के मालेगांव थाना पुलिस जेल में बंद सलमान से पूछताछ कर लौट गई है। पुलिस का दावा है कि सलमान ने तांत्रिक नईम बाबा के साथ मिल कर मालेगांव में गत वर्ष दंपती की हत्या की थी। अब मालेगांव पुलिस अदालत से उसका बी-वारंट लेकर फिर यहां आएगी।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में अपने सौतेले भाई मोईन, भाभी आसमा और उनकी तीन बेटियों की नृशंस हत्या के आरोपी मुठभेड़ में मारे गए तांत्रिक नईम बाबा निवासी हुमायूं नगर लिसाडी गेट और सलमान निवासी मालेगांव की तलाश में गत सप्ताह बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव थाने की पुलिस मेरठ आई थी। यहां आकर पता चला कि नईम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, जबकि सलमान जेल में बंद है। वो मालेगांव थाना क्षेत्र में हुए दंपती की हत्या की घटना में वांछित हैं। आरोप है कि दोनों ने गत वर्ष मालेगांव में लूटपाल के बाद पति-पत्नी की हत्या की थी। मालेगांव थाना पुलिस ने जेल में बंद सलमान से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मालेगांव का दावा है कि पूछताछ में सलमान ने नईम के साथ मिल कर दंपती की हत्या करना स्वीकार किया है। सलमान ने बताया कि वह मालेगांव में किराये की ई-रिक्शा लेकर चलाता था। इसी दौरान उसका दंपती के घर आना जाना हुआ। उनके पास काफी रुपये होने पर उसने और नईम बाबा ने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या कर दी थी। वारदात को हादसा दर्शान के लिए मकान में आग लगा दी थी। सलमान से पूछताछ के बाद मालेगांव पुलिस लौट गई है। अब वह बी-वारंट लेकर फिर से आएगी, ताकि सलमान को नासिक जेल भिजवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed