{"_id":"6aeb437fe87045cd8901cdba","slug":"making-hastinapur-equipped-with-modern-amenities-is-a-priority-sudha-khatik-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105712-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना प्राथमिकता : सुधा खटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना प्राथमिकता : सुधा खटीक
विज्ञापन
कस्बे के अर्जुन चौक पर सीसी सड़क का लोकार्पण करती है चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
- हस्तिनापुर में 70 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बुधवार को कस्बे में लगभग 70 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान वार्ड 11 में आयोजित कार्यक्रम में जाट समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। चेयरपर्सन ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
सुधा खटीक ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य कस्बे के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना है। सड़क, नाली, जल निकासी और सार्वजनिक स्थलों के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में किसी भी वार्ड के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने हस्तिनापुर को उसकी प्राचीन पहचान के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त कस्बा बनाना अपनी प्राथमिकता बताया।
चेयरपर्सन ने वार्ड दो स्थित बौद्ध विहार परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, वार्ड छह में मुख्य मार्ग स्थित माता अहिल्याबाई चौक तक आरसीसी कवर्ड नाले, वार्ड 13 में अर्जुन चौक पर आरसीसी कवर्ड नाले तथा वार्ड 10 में सीसी मार्ग और नाली निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के हरविंदर छाबड़ा और व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।