फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make helpline numbers student Lifeline

हेल्पलाइन नंबरों को छात्राएं बना लें लाइफलाइन

Sun, 14 Jul 2019 02:20 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 14 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Make helpline numbers student Lifeline
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में छात्राएं अपराध और गलत बातों के खिलाफ अपनी खामोशी को तोड़ें। आपकी सहायता के लिए पुलिस ने कई हेल्पलाइन संचालित की हैं। इन हेल्पलाइन को अपनी लाइफ लाइन बना लें। यह संदेश एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने छात्राओं को दिया। पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान में शनिवार को डीएन कॉलेज में छात्राओं को जागरुक किया गया।
विज्ञापन

डीएन डिग्री कॉलेज में बालिका जागरुकता अभियान के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। सारथी संस्था की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम सिटी महेश चंद शर्मा व एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने किया। एसपी सिटी ने छात्राओं 1090,  डॉयल 100 व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के विषय में बताते हुए कहा कि छेड़छाड़ हो या कोई परेशान करें तो खामोश न बैठें। अपनी खामोशी को तोड़ें। इन हेल्पलाइन नंबरों को याद रखें और जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लें। पुलिस आपकी मदद अवश्य करेगी और पहचान भी गुप्त रखेगी। सारथी संस्था की ओर से मयंक व कल्पना पांडे एवं सदस्य मौजूद रहे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस यादव ने सभी का स्वागत किया और अभियान को सराहा। इस दौरान छात्राओं को दहेज, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारें में जागरूक किया। कार्यक्रम में सिराज, अर्पित गर्ग, प्रथम यादव, विशू त्यागी ने छात्राओं को सेल्फ डिंफस के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को पेन, बोतल, कीचेन, रजिस्टर आदि से बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन


 
स्कूलों में छात्राओं को दी सेल्फ डिफेंस की जानकारी
बालिका
सुरक्षा जागरुकता अभियान व अपराजिता के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाया गया। करन पब्लिक स्कूल पांडव नगर में अभिलाषा फाउंडेशन की ओर से अभियान चलाया गया। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनर सिराज अहमद व नीलम व टीम ने छात्राओं को जागरुक किया। अंशु गुप्ता, सीमा सिंघल व सदस्याएं मौजूद रहीं। वनस्थली पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में भी अभियान चलाया गया। मॉय पब्लिक स्कूल में अभियान चलाकर छात्राओं को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed