फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Make a concrete policy for a permanent solution to unauthorized markets: Arun Govil

अनाधिकृत बाजारों के स्थायी समाधान के लिए बनाएं ठोस नीति : अरुण गोविल

Sun, 09 Nov 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Make a concrete policy for a permanent solution to unauthorized markets: Arun Govil
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के विभिन्न नगरों में स्थित विकसित अनाधिकृत बाजारों को नियमानुसार संरक्षण प्रदान करने, उनके लिए बाजार स्ट्रीट घोषित करने एवं स्थायी समाधान के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ सहित प्रदेश के अनेक शहरों में समय की आवश्यकता और उपभोक्ताओं की सुविधा के कारण आवासीय क्षेत्रों में छोटे-बड़े स्वरूप में बाजार स्वाभाविक रूप से विकसित हो चुके हैं। इन बाजारों से लाखों व्यापारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार अपनी आजीविका चला रहे हैं। ये बाजार स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में इन बाजारों पर नियमों की अस्पष्टता के कारण ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। इससे व्यापारी वर्ग में भय और अनिश्चितता का माहौल व्याप्त है। यह स्थिति न केवल व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित कर रही है बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति में भी बाधक बन रही है।
विज्ञापन

सांसद ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस गंभीर विषय पर दूरदर्शी नीति अपनाते समाधान खोजा जाए। विकसित बाजार क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें नियमित एवं वैध घोषित किया जाए। इन क्षेत्रों को दोहरा भूमि उपयोग क्षेत्र घोषित कर निर्धारित शुल्क लेकर कानूनी मान्यता प्रदान की जाए। जहां संभव हो उन आवासीय क्षेत्रों को बाजार स्ट्रीट का दर्जा दिया जाए। इससे व्यापारिक गतिविधियां व्यापक रूप से संचालित होे पाएंगी। बाजारों के लिए पार्किंग, साफ-सफाई एवं प्रबंधन की नई व्यवस्था बनाई जाए। इससे नागरिकों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस कदम से लाखों व्यापारियों को राहत और सुरक्षा मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी तथा ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed