फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Major Dhyanchand Sports University got UGC recognition

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय को यूजीसी की मान्यता मिली

Mon, 26 May 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand Sports University got UGC recognition
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा मेरठ को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान कर दी गई है। यूजीसी ने विश्वविद्यालय को यूजीसी अधिनियम 1956 की धारा 2(एफ) के तहत स्थापित राज्य (सार्वजनिक) विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल कर लिया है। इससे यह विश्वविद्यालय इस अधिनियम के तहत निर्धारित डिग्रियों को प्रदान कर सकेगा।
विज्ञापन

खेल विश्वविद्यालय को यह मान्यता उत्तर प्रदेश राज्य खेल विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2021 के प्रस्तुतीकरण के बाद प्राप्त हुई है। इसके अनुसार से यह विवि 29 जुलाई 2021 से प्रभावी रूप से स्थापित किया गया। अब उत्तर प्रदेश राज्य की भौगोलिक सीमा के तहत अपने विभागों, घटक महाविद्यालयों और संबद्ध संस्थानों के माध्यम से नियमित मोड में शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित कर सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह विवि के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह भारत में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। यह हमारे सफर में नए युग की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह अपने सभी विद्यार्थियों की जानकारी अकादमिक क्रेडिट बैंक (एबीसी) और राष्ट्रीय शैक्षणिक भंडार (एनएडी) पोर्टलों पर पंजीकृत करें, जिससे पारदर्शिता और शैक्षणिक गतिशीलता को बढ़ावा मिले। यूजीसी की यह औपचारिक स्वीकृति विश्वविद्यालय के लिए भारत में खेल शिक्षा, नवाचार और उत्कृष्टता का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed