फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   main market of the city open but bussiness lower than expected

खुले शहर के प्रमुख बाजार, उम्मीद से काफी कम हुआ कारोबार

Fri, 12 Jun 2020 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
main market of the city open but bussiness lower than expected
कोठला बाजार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। कोरोना महामारी के चलते 80 दिन बाद शहर के प्रमुख रिटेल बाजार खुले। सदर चौक बाजार, आबूलेन, बेगमपुल पर बृहस्पतिवार को लोग घूमते नजर आए। व्यापारियों के अनुसार पहले दिन सेल काफी कम रही। प्रमुख बाजारों में कारोबार 3.5 करोड़ तक हुआ। रेडीमेड, कॉस्मेटिक, जूता, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स के साथ मुख्य रूप से समरवेयर की सेल सर्वाधिक रही। सुबह और शाम तक बाजारों में ग्राहकों की संख्या बहुत कम रही। उधर, शहर के बाहरी बाजारों में भी ग्राहक पहुंचे। इस बीच मुख्य डिस्ट्रिब्यूटरों ने आवश्यक माल की सप्लाई भी की।
विज्ञापन


समर कलेक्शन की रही बाजार में डिमांड
बाजार में ज्यादातर ग्राहक समर कलेक्शन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहे। किड्स वेयर, बुटीक, जेेंट्स वेयर का बाजार में पहले दिन औसत सेल हुई। सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं लेडीज सूट व्यापारी सुनील दुआ ने बताया कि लंबी बंदी के चलते ग्राहकों के अभी बाजारों में पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। उधर, रेडीमेड रीबोक एवं रीवा शोरूम संचालक अमित बंसल ने बताया कि शहर में रेडीमेड का एक दिन का कारोबार 1.12 करोड़ के आसपास रहा है। हालांकि बाजार को उठने में अभी दो दिन लगेंगे। बुटीक, किड्स वेयर, लेडीज वेयर आदि सेग्मेंट में सेल हुई।
विज्ञापन


कास्मेटिक्स व जूतों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक
बड़ी संख्या में लोग दुकानें खुलने का इंतजार कर रहे थे। बेगमपुल स्थित पंकज शूज संचालक के अनुसार आज पहले दिन लगभग 50 के आसपास दुकानें खुली होंगी। एक व्यापारी ने 25 हजार के आसपास कारोबार किया। वहीं, कास्मेटिक्स और डेली यूटीलिटी व्यापारी विकास कुमार ने बताया पहले दिन भीड़ काफी कम रही। संभव है आज से बाजार में अच्छी डिमांड आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स की हुई सप्लाई
गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की काफी डिमांड रही। मुख्य रूप से पंखे, एसी, कूलर आदि की खरीददारी हुई। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी विशाल और सुशील कुमार ने बताया कि पहले दिन 1.44 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें ज्यादातर पेंडिंग आर्डर की सप्लाई की गई है।

ये रहा आंकड़ा
रेडीमेड : 1.12 करोड़
किड्स वेयर : 18 लाख
कास्मेटिक्स : 12 लाख
बुटीक : 6 लाख
डेली यूटिलिटी : 24 लाख
मोबाइल एसेसरीज : 14 लाख
इलेक्ट्रानिक्स : 1.40 करोड़
स्टेशनरी : 12 लाख
कान्फेक्शनरी : 7 लाख
जूता : 13 लाख
नोट : यह आंकड़ा सदर, बेगमपुल, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, शारदा रोड के व्यापारियों से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed