{"_id":"68ff990913e036be2500ec91","slug":"main-accused-of-jasad-sultan-nagar-firing-case-anas-arrested-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110192-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जसड़ सुल्तान नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी अनस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जसड़ सुल्तान नगर गोलीकांड का मुख्य आरोपी अनस गिरफ्तार
Mon, 27 Oct 2025 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 27 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में चार दिन पहले हुए बवाल, पथराव और गोलीकांड के मुख्य आरोपी अनस उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
चार दिन पहले गांव में इस्लामुद्दीन और वाहिद के बीच छेड़छाड़ की घटना को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते बवाल और फायरिंग में बदल गया। इस दौरान गोली लगने से हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए पहले ही 13 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।मुख्य आरोपी अनस घटना के बाद से फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने उसे दबिश देकर 32 बोर पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस प्रकरण में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, घायल हिमांशु की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।