फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maid accused of stealing gold jewellery from two houses

Meerut News: नौकरानी पर दो घरों में सोने के आभूषण चोरी का आरोप

Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Maid accused of stealing gold jewellery from two houses
-पीड़ितों की तहरीर पर युवती व युवक पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन विहार निवासी पंकज कुमार व डॉ.लोकेंद्र ने घर पर काम करने वाली जवाहर नगर निवासी नौकरानी प्रीती व उसके दोस्त पर घर में रखे सोने के आभूषण चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ितो की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई है।
केस एक- रोहटा रोड स्थित गगन विहार निवासी पंकज कुमार ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर पर प्रीति काम करती है। लगभग 15 दिन पूर्व उनकी पत्नी का 25 ग्राम सोने का कंगन चोरी हो गया था। पीड़ित कंगन को घर में ढूंढ रहे थे। उसने प्रीति से कंगन के बारे में सख्ती से पूछताछ की। प्रीति ने बताया कि उसने कंगन चोरी कर अपने दोस्त शिवम को दे दिया है। पीड़ित शिवम के घर गए।मगर शिवम घर नहीं मिला।
विज्ञापन


दूसरा केस- गगन विहार निवासी डॉ. लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि 25 मई को उनके घर पर प्रीति काम करने के लिए आई थी। दोपहर के बाद उन्होंने देखा की उनकी पुत्रवधू डॉ.सृष्टि की सोने की चेन व पेंडिल कमरे से गायब था। पीड़ित ने प्रीति से मामले को लेकर जानकारी की। इस पर प्रीति ने जानकारी होने से मना कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर प्रीति व शिवम के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना दोनों की तलाश के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों के घर दबिश दी थी। आरोपी घर से गायब है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed