फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahvish wins the speechMahvish wins the speech competition competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में महविश ने मारी बाजी

Fri, 28 Nov 2025 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mahvish wins the speechMahvish wins the speech competition competition
दौराला - आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्रोत : संस्थान
दौराला। सरसवा गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सुशीला शर्मा स्मृति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा महविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी दौराला डॉ. साक्षी चौहान, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. युवराज शर्मा रहे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज लावड़ की छात्रा महविश प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा आयशा द्वितीय, राम कृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली की छात्रा प्राची रही। विजेता छात्राओं को क्रमश: 21 सौ, 11 सौ व 551 रुपये की धनराशि, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अजय सोम, अमित कुमार तिवारी, अंसार अली, संदीप शर्मा, मनोज, सचिन, सुमन, आकांक्षा, रोजलीन, रीपू दमन, संजीव, अजय, निर्भय, पिंकी, संध्या, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed