फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahir murder case remains unsolved even after a year.

Meerut News: एक साल बाद भी नहीं हुआ माहिर हत्याकांड का खुलासा

Sat, 27 Jun 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mahir murder case remains unsolved even after a year.
27 जून 2005 की रात बदमाशों ने गोलियां बरसाकर की थी हत्या
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर बंद करके घर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव जिसौरा में पिछले वर्ष 27 जून की रात हुई स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड की गुत्थी अभी तक उलझी है। इस दौरान मुंडाली थाना पर तीन थानाध्यक्ष और दो सर्किल ऑफिसर बदले जा चुके हैं, लेकिन नतीजा आज भी शून्य है।

जिसौरा गांव का रहने वाला 32 वर्षीय माहिर गांव में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 27 जून 2025 की रात को वह मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बदमाशों ने गोलियां बरसाकर माहिर की हत्या कर दी और भाग गए। बदमाशों ने उसके चेहरे और सिर में गोलियां मारी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया और बदमाशों की धरपकड़ के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देहात ने पांच टीमों को लगाया। लेकिन पुलिस टीम हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही। अभी तक कातिलों का कोई सुराग तक नहीं लगा। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि माहिर की हत्या एक ब्लाइंड मर्डर है। जिसमें परिजनों ने किसी से दुश्मनी या रंजिश होने से इन्कार किया है। इसके अलावा उनको किसी पर शक भी नहीं है। सीओ किठौर राम प्रकाश का कहना है कि उन्हें माहिर हत्याकांड की जानकारी नहीं है। उन्होंने अभी हाल ही में चार्ज संभाला है। एक साल हो जाने पर भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ है। वह मुंडाली पुलिस से मामले में बात करेंगे और शीघ्र खुलासे की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed