फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahilao ne nikali 108 kalash yatra

महिलाओं ने निकाली 108 कलश यात्रा

Wed, 03 Oct 2018 02:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 03 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
mahilao ne nikali 108 kalash yatra
meerut - फोटो : meerut
 खिर्वा रोड स्थित ईशिका फार्म हाउस में मंगलवार को श्री महेश भागवत प्रचार समिति की ओर से साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व समिति के तत्वाधान में महिलाओं ने 108 कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल व भाजपा के मंडलाध्यक्ष ठा. ओपी सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। कलश यात्रा श्रद्धापुरी स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर खिर्वा रोड, गुरुद्वारा रोड, तक्षशिला रोड, शिवचौक, रामकुमार गेट होते हुए ईशिका फार्म हाउस में जाकर संपन्न हुई। यहां पर मथुरा से पधारे कथा व्यास आचार्य पं. महेश भाई मिश्र ने भक्तों को कथा सुनाई। इस दौरान ठा. किरन पाल सिंह, सरोजनी सिंह, दिवाकर पंड़ित, दर्शन लाल, पिंकी रानी, दीपिका सिंह, उपेन्द्र मलिक, केपी  मलिक, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed