फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahila constrable ne sambhaali kaman

महिला कांस्टेबलों ने संभाली कमान, जमकर काटे चलान

Thu, 16 Feb 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Feb 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
mahila constrable ne sambhaali kaman
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जिले में फोर्स न होने के कारण बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों ने शहर की व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। उन्होंने खुद वाहनों की चेकिंग की और यातायात को नियंत्रित किया। कहीं पर फ्लैग मार्च किया तो कहीं पर वाहन चालकों के चालान काटे।

विज्ञापन


थानों से लेकर पुलिस अफसरों के ऑफिसों में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। थानों में सिर्फ एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और तीन सिपाही हैं। हालांकि महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी चुनाव में बाहरी जनपदों में नहीं लगी। इसको देखते एसएसपी ने महिला कांस्टेबलों को थानों में तैनात कर दिया। महिला पुलिस चुनाव संपन्न होने तक कानून व्यवस्था संभालेंगी। बुधवार को टीपीनगर इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने महिला कांस्टेबलों की दिल्ली रोड स्थित अलग-अलग चौराहों पर ड्यूटी लगा दी। जहां पर महिला कांस्टेबलों ने वाहन चेकिंग, तलाशी और ट्रैफिक की व्यवस्था देखी। इंस्पेक्टर ने गश्त और फ्लैग मार्च भी महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर किया। कोतवाली एसओ विजय गुप्ता ने भी अपने इलाके में महिला कांस्टेबलों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


अफसरों ने खुलवाया जाम
जाम से जूझ रहे शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर बुधवार को एसएसपी ने टीआई से एसपी ट्रैफिक को सख्त निर्देश दिए हैं। सीओ और एसपी ट्रैफिक के अलावा एक आईपीएस अधिकारी और एक और सीओ को लगाया गया है। कुछ चौराहों पर रंगरूट लगाए गए हैं। कुछ चौराहों पर एनएसएस के छात्रों को लगाया। रोजाना के मुताबिक बुधवार को जीरो माइल, बेगमपुल चौराहे पर हल्का जाम रहा। दोपहर के समय केसरगंज से रेलवे रोड चौराहा और ईदगाह के पास भीषण जाम रहा। कंट्रोल रूम पर जाम की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस के अलावा टीएसआई दीनदयाल दीक्षित ने जाम खुलवाया। बेगमपुल, बच्चा पार्क और ईव्ज चौराहे पर जाम की जिम्मेदारी टीएसआई संतोष कुमार को दी गई थी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी और गढ़ रोड पर व्यवस्था देखी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव और सीओ विकास जायसवाल को भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed