{"_id":"5862204f4f1c1b8259eebe41","slug":"mahesh-sharma-said-rs-104-crore-will-be-no-longer-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महेश शर्मा ने सपा-बसपा पर लगाए आरोप, कहा- अब घर में नहीं रखें जाएंगे 104 करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश शर्मा ने सपा-बसपा पर लगाए आरोप, कहा- अब घर में नहीं रखें जाएंगे 104 करोड़ रुपए
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने मंगलवार को शहीद स्मारक पर दो योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें एक योजना शहीद स्मारक को ध्वनि और प्रकाश के कार्यक्रमों से सुसज्जित करने के लिए 32,000,000 की और दूसरी योजना बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ के ही कस्बा परीक्षितगढ़ में महाभारतकालीन ऐतिहासिक स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण की है। संग ऋषि आश्रम के लिए भी 2 करोड़ 77 लाख का एलान किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रताल और हस्तिनापुर के लिए 9 करोड़ रुपए मंजूर
दो योजनाओं का शिलान्यास
वहीं इसके अलावा विदुर कुटी शुक्रताल और हस्तिनापुर के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रैक्टर के पहिए जैसी मजबूत सरकार है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में अब साइकिल का पहिया साथ नहीं दे सकता। साथ ही उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा, 'पार्टी फंड में 104 करोड़ रुपए अब घर में नहीं रखे जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आएगी भाजपा की सरकार
कई बीजेपी नेता रहे मौजूद
इसके बाद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सुशासन और व्यवस्था परिवर्तन के लिए इस बार निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी। इस कार्यक्रम में बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।