फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maharishi Valmiki's teachings are a guide for the entire society: Harish

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शन : हरीश

Sun, 12 Oct 2025 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's teachings are a guide for the entire society: Harish
मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यालय में बाल्मीक जयंती पर हुआ क
- सूरजकुंड स्थित सभागार में सेवा भारती ने मनाया प्राकट्य उत्सव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेवा भारती मेरठ महानगर पूर्व और पश्चिम की ओर से सूरजकुंड रोड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभागार में महर्षि वाल्मीकि प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य वक्ता हरीश ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षा सर्वसमाज के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शन है। महर्षि वाल्मीकि का समानता, कर्मशीलता और आत्मबल का संदेश आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा और संस्कारों से स्वयं का भाग्य लिखने की प्रेरणा दी।
समारोह में मुख्य अतिथि विवेक रस्तोगी ने भी महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने सेवा भारती की सेवा योजनाओं की सराहना की।अध्यक्षता आचार्य राजकुमार तन्हा ने की। डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने युवाओं से महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विकास सौदागर ने समरसता और शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। अतुल जैन ने सेवा भारती की सेवा को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का प्रत्यक्ष रूप बताया। जितेंद्र ने कहा कि सेवा भारती के कार्य महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था की ओर से शिक्षा केंद्रों के बच्चों ने भजन, नृत्य, कविता, नाटक और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वाल्मीकि के आदर्शों को प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, गौरव गोयल, कपिल गर्ग, नीरज मित्तल, गौरव दत्ता, सौरभ अग्रवाल, विपुल सिंघल, पुनीत लोहिया, नरेश खत्री, डॉ. मनोज गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed