फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maharishi Dayanand was the first proclaimer of Swadeshi and Swarajya.

Meerut News: स्वदेशी और स्वराज्य के प्रथम उद्घोषक थे महर्षि दयानंद

Sun, 10 May 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Dayanand was the first proclaimer of Swadeshi and Swarajya.
- आर्य समाज थापर नगर में स्वतंत्रता संग्राम विषय पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर की रविवारीय सभा में स्वतंत्रता संग्राम और महर्षि दयानंद सरस्वती विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अप्रत्यक्ष योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती स्वदेशी और स्वराज्य के प्रथम उद्घोषक थे। सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद ने अपने प्रवचनों और ग्रंथों में राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी शासन की महत्ता को प्रमुखता दी। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद की प्रेरणा से ही श्यामजी कृष्ण वर्मा, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह और स्वामी श्रद्धानंद जैसे अनेक राष्ट्रभक्तों ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस दौरान अजय प्रेमी, धर्मवीर, प्रीति सेठी, कमलेश चांदना और विमल मरवाह, आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री, करुणा सागर बाली, कृष्ण कुमार वर्मा, राकेश ओबराय, विजय बंसल, अजय बाटला, मनीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed