फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mafia Rambir Shokeen fled from police custody and investigating police

माननीय से माफिया बना शौकीन, पुलिस कस्टडी से फरार, अफसरों के फूले हाथ-पांव

Wed, 26 Sep 2018 09:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Sep 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Mafia Rambir Shokeen fled from police custody and investigating police
फाइल फोटो

दिल्ली के डॉन नीरज बवाना का मामा रामबीर शौकीन पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बागपत पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शौकीन पिछले तीन साल से बागपत जेल में बंद है। उसे 2015 में एक साल की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि शौकीन कांग्रेस का पूर्व एमएलए रह चुका है। रामबीर बागपत जेल में यूपी के अपराधी अमित भूरा को कस्टडी से भगाने के आरोप में बंद था। दिल्ली पुलिस ने रामबीर शौकीन पर मकोका लगाया था। उस पर नीरज बवाना का अपराध में साथ देने और एके-47 रखने का भी आरोप है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शौकीन सुनील राठी का भी काफी करीबी है। बजरंगी हत्याकांड के दौरान वह बागपत जेल में ही बंद था। भूरा फरारी केस में लूटी गई एके-47 भी रामबीर के प्लॉट से मिली थी।
 
इस मामले में बागपत के एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि सुरक्षा में तैनात एसआई रमन सिंह, सिपाही राजकुमार और सुंदर को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी का कहना है कि शौकीन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed