मवाना। एएस इंटर कॉलेज में जनहित फाउंडेशन के तत्वावधान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यूएस के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी के प्रति छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक, शिक्षिकाओं को जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को बताया गया कि यदि किसी गांव या आपके आसपास के क्षेत्र में किसी भी बालिका की शादी 18 वर्ष से कम आयु तथा किसी भी बालक की शादी 21 वर्ष से कम आयु में की जाती है। उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में रितु यादव तथा जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. अनीता राणा छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। संवाद