फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   madarsa shiksha parishad news

शासन ने कहा, कैसे प्रतिनियुक्ति पर आ गए डिप्टी रजिस्ट्रार

Tue, 22 Sep 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
madarsa shiksha parishad news

मदरसा शिक्षा परिषद में बतौर डिप्टी रजिस्ट्रार प्रतिनियुक्ति पर आए जावेद असलम को ज्वाइन कराने के मामले में मदरसा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जैनुस साजिदीन सवालों में घिर गए हैं। शासन ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि यह भला कैसे हो गया। बिना अनुमति उन्हें कैसे ज्वाइन करा दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण
कानपुर श्रमायुक्त कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी जावेद असलम पहले भी आठ साल प्रतिनियुक्ति पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग में काम कर चुके हैं। अनुभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए शासन स्तर पर भर्तियों के आवेदन आमंत्रित किए गए। लेकिन ऐन उसी समय जावेद असलम अपना स्थानांतरण तथा प्रतिनियुक्ति लेटर लेकर यहां आ गए। उन्होंने इस बाबत मदरसा बोर्ड चेयरमैन प्रो. जैनुस साजिदीन से संपर्क किया और उन्होंने जावेद को ज्वाइन करा दिया।
विज्ञापन


अब खड़ा हुआ बखेड़ा
इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। शासन ने कहा है कि बिना अनुमति के जावेद असलम को कैसे एकतरफा ज्वाइन करा दिया गया। इसके लिए पहले शासन से अनुमति लेनी चाहिए थी। सवाल यह भी है कि वे आठ साल पहले यहां रह चुकेहैं। ऐसे में दोबारा इसी विभाग में कैसे प्रतिनियुक्ति पा गए। शासन ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि उन्हें ज्वाइन नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :
इसमें मेरा रोल बस इतना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार जावेद असलम शासन का आदेश लेकर आए और मैने ज्वाइन करा लिया। यदि अब शासन कह रहा है कि उनसे काम नहीं कराना है तो नहीं कराया जाएगा।

प्रो. जैनुस साजिदीन, चेयरमैन मदरसा बोर्ड
---
यह राजनीति की जा रही है। मुझे शासन ने ही यहां प्रतिनियुक्ति पर भेजा और अब कहा जा रहा है कि वहां कैसे चले गए। यदि शासन का आदेश आया है तो मैं खुद ही रिलीव होकर चला जाऊंगा।
जावेद असलम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed