{"_id":"59a7c7964f1c1b4b738b48a0","slug":"madarsa-gets-access-to-the-portal-the-benefits-of-the-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे मदरसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे मदरसे
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
मदरसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण और उपनिदेशक मोहम्मद तारिक ने बुधवार को मदरसा संचालकों की बैठक ली। उन्होंने जानकारी दी कि जो मदरसे ऑन लाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे उनको योजना का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए आज बृहस्पतिवार तक आवेदन कराएं।
विज्ञापन
शहर के मदरसा जामिया अरबिया अनवारूल कुरआन में हुई बैठक में मदरसा संचालक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में मोहम्मद तारिक ने कहा कि शासन की ओर से सभी मदरसे ऑन लाइन पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगे। जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा। जो भी रजिस्टर्ड होंगे उनको योजना का लाभ मिलेगा। 31 अगस्त तक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का आवेदन करा दें, जिसमें पर योजना का लाभ बच्चों को मिल सके। मेरठ मंडल की वक्फ निरीक्षक रचना तोमर ने बताया कि मदरसा पोर्टल पर सभी विवरण अपलोड होगा। उन्हीं को योजना का लाभ मिलेगा। मौलाना आजाद फाउंडेशन की और से शौचालय बनाने की योजना संचालित है। मदरसों में निर्माण के लिए धनराशि शासन से मिलेगी। कोई भी बच्चा खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। हरिकेश, सुल्तान, अनीसा, मास्टर सत्तार, गुलिस्ता, मोहम्मद यूसुफ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/