फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maayavti par

मायावती पर टिप्पणी से भारी रोष

Fri, 22 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 22 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
maayavti par
हाईवे पर भाजपा नेता का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी करने से लोगों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर दयाशंकर का पुतला फूंका गया तो राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
विज्ञापन

उप्र अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग की सदस्य किरन आरसी जाटव के नेतृत्व में महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि 48 घंटे में दयाशंकर गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह पार्टी से त्यागपत्र देकर आंदोलन शुरू कर देंगी।  इस दौरान गोपी जाटव, विजय ओबराय, परविंद्र एडवोकेट, सचिन शर्मा, मोहित जाटव, विनय गौतम मौजूद रहे। वहीं मोदीपुरम में बसपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर दया शंकर सिंह का पुतला फूंका। बसपा नेता प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता मोदीपुरम हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दयाशंकर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। रिंकू, संजीव, निजामुद्दीन सैफी, विजश शंकर वर्मा, अप्पू आदि मौजूद रहे। उधर, गंगानगर में बसपा कार्यकर्ताओं ने रक्षापुरम के सामने दयाशंकर का पुतला फूंका। सुमित सागर, सोनू, प्रमोद, रवि, अमित, राकेश, चिंकू और सौरभ आदि मौजूद रहे। जय भीम जय भारत संस्था के अध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने सीसीएसयू के बाहर दयाशंकर का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा नेता का पुतला जलाया
नई बस्ती लल्लापुरा में दलित समाज की बैठक हुई, जिसमें दयाशंकर के खिलाफ रोष जताया गया। बाद में सड़क पर जाकर दयाशंकर का पुतला फूंका। पप्पी जाटव, पदम सिंह, अनिल कुमार, धर्मपाल, सुशील कुमार, अंकित वर्मा, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर क्षेत्रीय पार्षद नरेश जाटव के नेतृत्व में लोगों ने कमिश्नरी चौराहे पर दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका। विनोद, कुलदीप, बनवारी लाल जाटव, सूरज मास्टर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।  भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें दयाशंकर पर सख्त कार्रवाई करने और गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रबुद्घ कुमार, सीपी सिंह, सुखदेव सिंह, विजेंद्र सिंह, जैनेंद्र कुमार, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।



25 को मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन
मेरठ। बसपा के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर अतर सिंह राव ने बताया कि 25 जुलाई को सभी कमिश्नरी मुख्यालयों पर बसपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुए प्रदर्शन में भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और मेरठ से काफी कार्यकर्ता वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed